PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट : जानें कब आएंगे ₹2,000

देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस योजना के तहत पात्र किसानों के बैंक खाते में ₹2,000 की राशि सीधे ट्रांसफर की जाती है। अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं, तो समय रहते कुछ जरूरी चीजें जरूर जांच लें।

नाम नहीं तो पैसे नहीं

सरकार हर किस्त से पहले लाभार्थी सूची अपडेट करती है। अगर आपका नाम Beneficiary List में नहीं है, तो 22वीं किस्त आपके खाते में नहीं आएगी।

नाम कटने के आम कारण:

  • e-KYC अधूरी होना
  • गलत जानकारी
  • दस्तावेजों की कमी

इसलिए किसानों को सलाह दी जाती है कि तुरंत अपना नाम और e-KYC स्टेटस चेक करें।

22वीं किस्त कब आएगी?

सरकार ने अभी तक आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ₹2,000 की किस्त होली से पहले जारी हो सकती है। बताया जा रहा है कि कृषि मंत्रालय इसकी तैयारी में जुटा हुआ है।

ऐसे चेक करें अपना नाम

Beneficiary List देखना बहुत आसान है:

  1. आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
  2. होमपेज पर Beneficiary List पर क्लिक करें
  3. अपना राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव चुनें
  4. Get Report पर क्लिक करें
  5. सूची में अपना नाम देखें

इसी वेबसाइट पर आप Payment Status और e-KYC भी चेक कर सकते हैं।

ऑफलाइन भी मिल जाएगी मदद

अगर ऑनलाइन चेक करने में दिक्कत हो, तो किसान अपने नजदीकी:

  • कृषि कार्यालय
  • कॉमन सर्विस सेंटर (CSC)

पर जाकर जानकारी ले सकते हैं। वहीं e-KYC और आधार अपडेट भी कराया जा सकता है।

Leave a Comment